फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राष्ट्रीय स्वच्छता वायु कार्यक्रम के लिए नॉलेज पार्टनर के रूप में एएमयू का चयन

राष्ट्रीय स्वच्छता वायु कार्यक्रम के लिए नॉलेज पार्टनर के रूप में एएमयू का चयन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता वायु कार्यक्रम (एनएसीपी) के तहत देश के 132 शहरों में विशेष परियोजनाओं को लागू करने के लिए विभिन्न स्थानीय निकायों, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और प्रतिष्ठित निकायों द्वारा समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के तहत, आईआईटी, एनआईटी तथा सीएसआईआर द्वारा चयनित वैज्ञानिक संस्थानों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में एएमयू ने दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं जिनके अन्तर्गत इसे मुरादाबाद और खुर्जा शहरों में काम करने के लिए तकनीकी भागीदार के रूप में चुना गया है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सोहेल अयूब के मार्गदर्शन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय दोनों शहरों के स्थानीय निकायों को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में एनएसीपी के महत्व पर जोर देते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि स्वच्छ और पारदर्शी वायु परियोजना एक आसान लक्ष्य नहीं है। यह एक कठिन चुनौती है जिसे संयुक्त प्रयासों सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed