{"_id":"600845f68ebc3e2e6e5efa55","slug":"aligarh1611154934","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार जेल भेजे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला का पति मजदूरी आदि का काम करता है। मंगलवार को उसका पति मजदूरी करने गया था। महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच मोहल्ले के ही 2 लोग उसके घर में घुस आए। डरा धमका कर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो उसके साथ में मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी भाग गए ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में मुकदमा दर्ज किया गया और पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपी मोनू पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू पहलवान बाबू उद्दीन पुत्र शफी निवासी कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन