फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीवनगढ़ में मामूली बात पर पड़ोसी आपस में भिड़े, महिला सहित छह घायल पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया, दोनों पक्षों से पांच हिरासत में लिए

जीवनगढ़ में मामूली बात पर पड़ोसी आपस में भिड़े, महिला सहित छह घायल पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया, दोनों पक्षों से पांच हिरासत में लिए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला जीवनगढ़ में बुधवार की सुबह एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला सहित 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि जीवनगढ़ की गली नंबर 8 में असगर का मकान है। इसके पास में ही अली हसन का भी मकान है। दो दिन पहले अली हसन की पत्नी जब कपड़े धो रही थी तब असगर के लड़के के साथ उसका विवाद हो गया। अली हसन की पत्नी का आरोप था कि असगर का लड़का उसको देखकर गाली गलौज कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई इसमें 5 लोग घायल हो गए थे। मंगलवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज करके एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद दूसरा पक्ष इसके विरोध में बुधवार को फिर से गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। विरोध करने पर एक महिला के सिर में चोट आ गई।
विज्ञापन
अली हसन पक्ष की कुछ महिलाएं एसएसपी दफ्तर भी पहुंची। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए हुए युवक को छोड़ दिया। सीओ अनिल समानिया ने बताया इस सब के बाद भी दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करने पर आमादा हैं। इसको देखते हुए दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों पक्षों से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed