{"_id":"60083d618ebc3e33621b549b","slug":"aligarh1611152737","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मामले में तेजवीर सिंह गुड्डू सहित पांच के खिलाफ मुकदमा\n\n\nकूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा करने का आरोप, आईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
धोखाधड़ी के मामले में तेजवीर सिंह गुड्डू सहित पांच के खिलाफ मुकदमा कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा करने का आरोप, आईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र में फर्जी तरीके से बैनामा करने और कब्ज़ा रोकने पर धमकाने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा आईजी पियूष मोडिया के निर्देश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्वार्सी के तालसपुर कलां के केशव नगर के रहने वाले विजय बहादुर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी एक जमीन में लक्ष्मी बाई मार्ग निवासी कपिल अग्रवाल साझीदार थे। बिना बंटवारा किए उन्होंने जमीन में प्लॉट काट दिए और बैनामा कर दिए।
25 अक्टूबर 2008 से पहले जितनी जमीन थी और जिस तरह बैनामे किए गए, 25 अक्टूबर 2008 के बाद बैनामा की गई जमीन की माप 6 बीघा और बढ़ गई। आरोपी बैनामा बालों को कब्जा दिलाने के लिए भी आ गए। रोकने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी और फसाद शुरू करने की कोशिश की। यह सभी बैनामे में कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर किए गए। पुलिस ने इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जापान हाउस निवासी तेजवीर सिंह गुड्डू के अलावा लक्ष्मी बाई मार्ग निवासी कपिल अग्रवाल, बैंक कॉलोनी प्रीमीयर नगर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह, 38 बटालियन पीएसी निवासी रवि सिरोही, और हरदुआगंज निवासी मधु शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा धारा 420, 467, 468, 471, 352, 505 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गलत तरीके से दस्तावेज बनाकर जमीन के बैनामा किए जाने और धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो भी बिंदु सामने आते जाएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी
- पीयूष मोडिया आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन