{"_id":"600838f28ebc3e32f057f1d8","slug":"aligarh1611151602","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज के सहारे ट्रक पर लदे लोहे की लूट के खुलासे में जुटी पुलिस\n\nमथुरा से लौट कर आई, हेल्पर का शव परिजनों को सौंपा, बन्नादेवी में दर्ज मुकदमे के आधार पर होगी जांच","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीसीटीवी फुटेज के सहारे ट्रक पर लदे लोहे की लूट के खुलासे में जुटी पुलिस मथुरा से लौट कर आई, हेल्पर का शव परिजनों को सौंपा, बन्नादेवी में दर्ज मुकदमे के आधार पर होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र से हेल्पर की हत्या कर लूटे गए लोहे से लदे ट्रक के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना बन्नादेवी में दर्ज मुकदमे के आधार पर ही इस मामले में आगे की जांच कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
बन्नादेवी पुलिस बुधवार को मथुरा से लौट आई। हेल्पर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है । थाना बन्नादेवी के सारसौल के रहने वाले सुरेंद्र कुमार स्वयं अपने ही ट्रक पर ड्राइवर हैं। उनके ट्रक पर दौलतराम उर्फ कुलदीप नाम से हेल्पर काम करता था। 15 जनवरी को सुरेंद्र कुमार गाजियाबाद से लोहे की सीट लादकर अलीगढ़ लाए थे। यह ताला नगरी एक फैक्ट्री में अनलोड होनी थी। रात हो जाने के चलते ट्रक को बरौला पर खड़ा कर दिया। हेल्पर दौलतराम ट्रक में ही सो गया। जबकि सुरेंद्र कुमार घर आ गए।
अगले दिन ट्रक बरौला में नहीं मिला। बाद में साफ हुआ कि लुटेरों ने हेल्पर दौलत राम की हत्या कर ट्रक पर लदा लोहा लूट लिया है। हेल्पर का शव मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में और खाली ट्रक नौहझील इलाके में मिला। बुधवार को बन्नादेवी पुलिस दौलतराम के शव को अलीगढ़ ले आई। यहां पाली मुकीमपुर के गांव तोछी में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी के इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा कहते हैं कि इस मामले में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि बरौला से ट्रक किस रास्ते से होकर मथुरा पहुंचा।
बरौला से जितने भी रास्ते खुलते हैं उन सभी पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस बात की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है कि कहीं ऐसा न हो की घटना कहीं और हुई हो और उसको यहां पर हुई घटना कहकर बताया जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन