फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ की सिली गई शेरवानियों के भी मुरीद थे प्रणव मुखर्जी तस्वीर महल स्थित अख्तर मेहंदी ने 13 साल में पांच शेरवानी प्रणव दा को सिल कर दीं

अलीगढ़ की सिली गई शेरवानियों के भी मुरीद थे प्रणव मुखर्जी तस्वीर महल स्थित अख्तर मेहंदी ने 13 साल में पांच शेरवानी प्रणव दा को सिल कर दीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ की सिली गई शेरवानियों के भी मुरीद थे प्रणव मुखर्जी

तस्वीर महल स्थित अख्तर मेहंदी ने 13 साल में पांच शेरवानी प्रणव दा को सिल कर दीं
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ अख्तर मेहंदी उन्हीं की सिली हुई शेरवानी प्रणव मुखर्जी पहने हुए हैं - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रवायातों के ही प्रशंसक नहीं थे बल्कि यहां पर सिली गईं शेरवानीयों के भी मुरीद थे। तस्वीर महल स्थित एम हसन टेलर्स के यहां से प्रणव मुखर्जी के लिए पांच शेरवानी सिली गई थीं। उनके निधन के बाद प्रणव दा का यह शेरवानी प्रेम अलीगढ़ के लिए हमेशा मधुर स्मृतियां बनकर रहेगा।
विज्ञापन
देश की कई मशहूर शख्सियतों के लिए शेरवानी सिल चुके शेरवानी विशेषज्ञ अख्तर मेहंदी कहते हैं पहली बार जब प्रणव मुखर्जी सन 2007 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आए तो उन्हें यहां के शेरवानी कल्चर के विषय में बताया गया। उन्होंने जब समारोह में सभी छात्रों को काले रंग की शेरवानी पहने देखा तो पूछा था क्या यह आज के समारोह के लिए विशेष पोशाक है? इसके बाद उन्हें बताया गया कि शेरवानी यहां के छात्रों का गणवेश है । वह इस बात से बेहद प्रभावित हुए। इसके बाद अख्तर मेहंदी हो प्रणव मुखर्जी का नाप लेने के लिए एएमयू बुलवाया गया।
विज्ञापन
जब शेरवानी प्रणव मुखर्जी तक पहुंची तो वह उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने कुछ और शेरवानी बनवाने की ख्वाहिश जाहिर की। यही कारण था कि राष्ट्रपति बनने के बाद खास तौर से उनके लिए अलीगढ़ से शेरवानी बनकर कर गई। अलीगढ़ की शेरवानी से उनका लगाव राष्ट्रपति पद पर कार्यकाल पूरा होने के बाद भी बना रहा। आखरी बार शेरवानी 2017 में उनको दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed