{"_id":"5e8488cb8ebc3e77b6385469","slug":"aligarh-mayor-gives-15-crore-to-district-administration-for-preventive-measure63","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर फुरकान ने डेढ़ करोड़ 14वें वित्त आयोग मद से प्रशासन को दिए अपील भी की घर में रहकर ही नमाज और प्रार्थना करें","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मेयर फुरकान ने डेढ़ करोड़ 14वें वित्त आयोग मद से प्रशासन को दिए अपील भी की घर में रहकर ही नमाज और प्रार्थना करें
अलीगढ़। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में शहर के महापौर मोहम्मद फुरकान में लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में रहकर ही नमाज पढ़ें। उन्होंने कहा है कि महामारी का यह समय चल रहा है इसको किसी धार्मिक दृष्टिकोण से देखना उचित नहीं है । इस स्थिति का सामना सभी को मिलकर करना है । कुछ लोग जो इसे धार्मिक आधार पर देख रहे हैं उन्हें अपने दृष्टिकोण में सुधार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 14 वेंं वित्त आयोग के मद से उन्होंने डेढ़ करोड़ रूपया इस आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन के लिए दिया है । इसमें 25 लाख रुपया स्वास्थ्य विभाग को जाएगा। मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी बेहद चुनौतीपूर्ण स्थितियों में काम कर रहे हैं । उनका यह काम सराहनीय है। इसके अलावा यह हमारे लिए बहुत राहत की बात है कि अलीगढ़ में अभी तक कोई भी मामला कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है । इसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है । स्वयं जिलाधिकारी लगे हुए हैं कि यह यहां पर महामारी न फैले । कुछ जगहों से समस्याएं आई हैं लेकिन आपदा की स्थिति को देखते हुए वह कुछ भी नहीं है । हमें पूरा भरोसा है कि हम सभी लोग आपस में मिलजुल कर इस आपदा पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।