{"_id":"5e8446bc8ebc3e78dc77775c","slug":"women-agitation-for-ration85","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन
राशन ले जाती महिला
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा। बलकेश्वर स्थित शिवपुरी कॉलोनी में राशन की दुकान नहीं खुलने पर बुधवार को महिलाओं ने हंगामा कर दिया। बाद में भाजपा की महिला नेता आ गई। तकरीबन 4 घंटे बाद दुकान खोली गई। इसके बाद ही लोगों को राशन दिया गया।
शिवपुरी स्थित राशन की दुकान पर सुबह 7:00 बजे से ही लोगों की भीड़ लगने लगी थी। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। महिलाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लाइन में लगी थी। मगर, दुकानदार दुकान खोलने नहीं आ रहा था। इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गई। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भाजपा नेता ममता शर्मा भी पहुंची। उन्होंने दुकानदार से बात की। इसके बाद सुबह 11:30 बजे दुकान खोली गई। तब लोगों को राशन दिया गया। महिलाओं की शिकायत थी कि राशन पूरा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राशन के लिए लगी लाइन
- फोटो : AMAR UJALA
राशन के लिए लगी लाइन