फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villege people

सीधे गांव में प्रवेश करने से बचे बाहरी जिलों से आने वाले लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
villege people
फिरोजाबाद। बाहरी जिलों से गांव लौट रहे व्यक्तिओं को गांव के बाहर ही रखा जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सीडीओ ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। बाहर से आए लोगों को फिलहाल गांव के बाहर परिषदीय स्कूल अथवा पंचायत भवनों में ठहराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने सोमवार को ग्रामीणों के नाम एक एडवायजरी जारी की है। सीडीओ के अनुसार बाहरी जिलों से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण (संभावित) हो सकता है।बाहर से आने वाले व्यक्ति को अगर कोरोना संक्रमण हुआ तो अन्य लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा ऐसे परिस्थिति में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। उन्होंने बाहर से आने वाले व्यक्तिओं को गांव के ही बाहर परिषदीय स्कूल के भवन अथवा पंचायत भवन में ठहराने की सलाह दी है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को सीधे गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बल्कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को परिषदीय स्कूलों में लागू मध्यान भोजन योजना के जरिए खाना उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पंचायत स्तर पर जिम्मेदार लोग उनके ठहरने हेतु जरूरी सामान की व्यवस्था कराने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed