फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   - There will be no shortage of anything, everyone should cooperate

मोबाइल पर काॅल करें, आवश्यक सामान आपके घर पहुंचेगा-डीएम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
- There will be no shortage of anything, everyone should cooperate
संवाद न्यूज़ ऐजेंसी कासगंज। कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव हेतु पूरे देश में लागू लाॅक डाउन के दृष्टिगत शासन, प्रशासन द्वारा जनसुविधाओं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। लोग सहयोग करें और लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करें। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान जन सामान्य को खाद्यान्य, दूध, फल, सब्जी, दवायें और आवश्यक वस्तुयें उपलब्ध कराने की होम डिलीवरी के माध्यम से व्यवस्था की गई हैं। किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी, घबरायें नहीं। कोरोना महामारी से स्वयं बचें और अपने परिवार व समाज को बचाने में सहयोग करें और अपने घरों के अंदर ही रहें। अनावश्यक बाहर न निकलें। लोगों से सामाजिक दूरी बनाये रखें। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कासगंज नगर एवं अन्य सभी नगरीय क्षेत्रों में क्षेत्रवार दुकानें चिन्हित कर दी गई हैं। जहां से जनसामान्य को होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। अपने क्षेत्र के दुकानदार के मोबाइल नंबर पर काॅल करें। दुकानदार द्वारा आवश्यक सामान आपके घर पहुंचाया जाएगा, आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पूर्ण पालन कर ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। इस लड़ाई में सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed