फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police ready to stop MAHAGherav

महाघेराव रोकने की महातैयारी

Thu, 10 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 10 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
police ready to stop MAHAGherav
अरुण माहौर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विहिप नेता अरुण माहौर हत्याकांड में भाजपा ने जैसे ही 18 मार्च को कलेक्ट्रेट के महाघेराव का प्लान बनाया, वैसे ही पुलिस-प्रशासन ने इसे रोकने की बड़ी तैयारी शुरू कर ली। मालूम किया जा रहा है कि भाजपाई कितनी भीड़ जुटा सकते हैं। अगर 10 हजार की भी संभावना बनी तो पूरे जोन से पुलिस बुलाई जा सकती है। हालांकि जिस तरह से अभी तक के प्रदर्शन फ्लाप हुए हैं, उसे देखते हुए ज्यादा भीड़ जुटने का अधिकारियों के मन में संशय है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो प्लान इस तरह से बना है कि 18 मार्च को भीड़ जुट ही न पाए। इसके लिए भाजपा नेताओं पर दबाव बनाया जाएगा। भाजपा नेताओं के लिए महाघेराव की अनुमति हासिल करना भी आसान नहीं होगा। बता दें, इससे पहले श्रद्धांजलि रथयात्रा पुलिस ने इसीलिए नहीं निकलने दी थी, क्योंकि उसकी अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


खुफिया पुलिस की नजर
भाजपा नेताओं की हर गतिविधि पर खुफिया पुलिस की नजर है। हर मीटिंग, हर प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

मुकदमों में बढ़ेंगे आरोपी
जो भाजपा नेता आक्रामक रुख अपनाएंगे, उन्हें नाई की मंडी और मंटोला थाना में दर्ज बवाल के मुकदमों में आरोपी बनाया जा सकता है।

गोकशों की तलाश तेज
महाघेराव का मुख्य मुद्दा फरार चल रहे गोकशों की गिरफ्तारी है। इस पर पुलिस पहले से काम कर रही है। अब इसे और तेज किया जाएगा।

एनएसए की फाइल तैयार
अरुण माहौर के पांचों हत्यारोपियों पर एनएसए के लिए फाइल तैयार है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसे ही जमानत याचिका दायर की जाएगी, वैसे ही फाइल एनएसए एडवाइजरी बोर्ड को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गतिविधि पर डीएम और एसएसपी की नजर है। तमाम जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। - अजय मोहन शर्मा ( डीआईजी )

जो भी कानून हाथ में लेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस अपनी ओर से तमाम इंतजाम कर रही है। - डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed