{"_id":"5e818f408ebc3e75e104cb3e","slug":"five-thauset-people-is-qwarantine-til-now-in-district151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक जनपद में पांच हजार लोगों को किया जा चुका है क्वारंटाइन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अब तक जनपद में पांच हजार लोगों को किया जा चुका है क्वारंटाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विदेश और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं। लॉकडाउन होने के बाद हजारों लोग हाल में ही अन्य प्रदेशों और विदेश से सुहागनगरी में आ चुके हैं। बाहर से आने वाले लोगों और उनके परिवार को स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। अभी तक जनपद में पांच हजार लोगों को घरों पर ही क्वारंटाइन किया जा चुका है। एक, दो दिनों में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बना दी हैं। सूची सीएमओ कार्यालय पर मंगाई जा रही है। लॉकडाउन घोषित दिल्ली और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना एक, दो दिन में बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग पूर्व में सर्वे करा चुका था। किंतु बड़ी संख्या में आए लोगों पर निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में आशा, एएनएम और ग्राम प्रधान की टीम बना दी है। गांव-गांव में सूची बनाई जा रही है कि कौन बाहर से आया है। टीमें उनसे कोरोना से संबंधित लक्षण देखने जाएंगी। अगर किसी को लक्षण मिलते हैं तो उनको अस्पतालों में भेज दिया जाएगा। लक्षण नहीं मिलने पर क्वारंटाइन किया जाएगा। उन्हें 14 दिनों तक घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी और न ही अन्य व्यक्ति को घर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ताकि संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके। इसके अलावा सीएमओ द्वारा चिकित्सकों की बनाई गई 15 टीमों द्वारा गांव-गांव में जांच की जा रही है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि बाहर से जो लोग आ रहे हैं। उनकी सूची देने के लिए आशा, एएनएम और प्रधानों को कहा है। आशा, एएनएम जांच करेगी कि किसी में लक्षण तो नहीं। अगर लक्षण है तो हम दूसरी टीम भेजकर जांच कराएंगे और आवश्यकतानुसार निर्णय लेंगे। पांच हजार लोगों से हमने लक्षण संबंधित पूछताछ करा ली है और उनको क्वारंटाइन कर दिया है। डीएम का वर्जन डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। हमने सीएमओ को अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए हैं। अगर किसी में लक्षण टीमों को दिखते हैं तो गांव के ही प्राइमरी, जूनियर या प्राइवेट स्कूल में उनको क्वारंटाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाहर से आए हैं तो यह करें -
घबराएं नहीं , 14 दिन आप अपनी और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए घर पर रहें।
- धार्मिक स्थल/ आयोजन, शादी व सामाजिक समारोह में बिल्कुल न जाएं।
- बुखार और खांसी होने पर पैरासीटामोल लें और घर पर ही आराम करें।
- इमरजेंसी की स्थिति में जैसे सांस फूलना या अत्यधिक तेज बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य के टोल फ्री नंबर पर फोन मिलते हैं।
- स्वास्थ्य विभाग से आने वाली टीमों से कोई भी जानकारी न छुपाएं।