फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three died in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल

Fri, 11 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 11 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three died in road accidents
फतेहाबाद में स्कार्पियो सामने से ट्रक से टकराई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देहात में तीन जगह हुए हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फतेहाबाद में लक्ष्मी वाटिका के पास गुरुवार तड़के चार बजे गोवर्धन से बाह जा रही स्कार्पियो की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। चीखपुकार पर राहगीर जुट गए और घायलों को निकाला। इसके बाद उन्हें पुलिस की मदद से आगरा भेजा गया। घायलों में कार चालक किन्नरपुरा (भदरौली) निवासी संजय, मालती पत्नी रजनीश, लाली पत्नी भरत सिंह, गोलू और मोलू हैं।

दूसरी घटना रोहता नहर की है। खेरागढ़ के बरुअर निवासी सुरेंद्र सुबह बहन वीनेश पत्नी कमल सिंह को नौनाना जाट से लेकर गांव आ रहा था। रोहता नहर के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। लोगों ने दोनोें को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वीनेश की मौत हो गई। सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


वहीं फतेहपुर सीकरी में गुलिस्तां टूरिस्ट कांप्लेक्स के पास गुरुवार सुबह छह बजे चूड़ी बाजार निवासी सभासद इमरान कहीं जा रहे थे। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और हादसा मलपुरा में हुआ। धौलपुर निवासी अजय सिंह पुत्र कन्हैया लाल और मुरारी लाल पुत्र जोगीराम आगरा आ रहे थे। नौमील चौराहे के पास पीछे से आ रही कार की उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कार को दौड़ा दिया। मगर, लोगों ने पीछा करके उसे रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed