फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pokice walk away rather than jeep

फिर तो जीप के बजाय पैदल ही चले पुलिस

Fri, 11 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 11 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
pokice walk away rather than jeep
अच्छे नतीजे मिलने पर 15 दिन बढ़ाई गई फुट पेट्रोलिंग - फोटो : file
पुलिस की जीप आई और दो मिनट में कॉलोनी से चली गई। न आने का पता चला, न जाने का। भला ऐसी गश्त किस काम की। असर तो तब दिखा जब पुलिसवाले कॉलोनी में दो घंटे तक लेफ्ट-राइट करते रहे। फुट पेट्रोलिंग ही नहीं की, मनचलों की खबर भी ली। पैदल गश्त के ऐसे नतीजे देख अफसरों को भी लगा है कि डीजीपी जावीद अहमद का आइडिया काम कर गया है। शहर में फुट पेट्रोलिंग 15 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


डीजीपी ने 15 दिन का अभियान चार मार्च तक चलाने के लिए कहा था। इसके नतीजे अच्छे रहे तो इसे बढ़ाया गया है। फुट पुलिसिंग में हर थाना की पुलिस को रोजाना कम से कम दो घंटे पैदल गश्त करनी होती है। इसमें एसपी सिटी, सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन


इनके साथ 15-20 पुलिसवाले पैदल चलते हैं, तो इसका असर पड़ता है। देखकर लोग चौंक जाते हैं। कई जगह तो पुलिस देखकर भाग रहे लोग पकड़े गए। इनमें से सात के पास तमंचे मिले। गलियों में घूमते 224 वांटेड आरोपी हाथ आ गए। लोगों की शिकायत पर कई जगह से अतिक्रमण भी हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मनचलों को चेतावनी दी
आगरा। फुट पेट्रोलिंग के दौरान शिकायतों के आधार पर गली-मोहल्लों और कॉलेज के बाहर घूमने वाले 400 मनचलों को चेतावनी दी गई है। वाहनों के 625 चालान किए गए हैं, 97 वाहन सीज किए गए हैं।

समस्या बताओ, गश्त कराओ
अगर आपकी कॉलोनी में मनचले या शरारती तत्व घूमते रहते हैं तो आप इसकी शिकायत संबंधित सीओ या एसपी सिटी से कर सकते हैं। आपकी कॉलोनी में भी फुट पेट्रोलिंग कराई जाएगी।

पुलिस आए, तो परेशानी बताएं
अगर आपकी कॉलोनी में पुलिस फुट पेट्रोलिंग करने आई है तो आपके पास मौका है अपनी समस्या बताने का। अगर आपके आस-पास कोई गलत काम हो रहा है तो आप पुलिस को बता सकते हैं।


डीजल की बचत, शरीर की कसरत
फुट पेट्रोलिंग के तीन बड़े फायदे सामने आए हैं। एक तो डीजल की बचत हो रही है। दूसरा, पुलिसकर्मियोें को पैदल चलने से अच्छी फिटनेस मिल रही है। तीसरा, पब्लिक से संवाद का मौका मिल रहा है।


फुट पेट्रोलिंग के नतीजे शानदार रहे हैं। इसलिए अभियान को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। - सुशील घुले ( एसपी सिटी )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed