फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organically in Midhakur

मिढ़ाकुर में बोतल फिंकाई, घर फूंका

Sat, 05 Mar 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 05 Mar 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 मिढ़ाकुर की मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा थोड़ी ही देर में बवाल का रूप ले गया। दोनों ओर से करीब आधा घंटा तक पथराव हुआ, बोतलें फेंकी गईं। आरोप है कि एक पक्ष ने घर जला दिया। पथराव में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। लेकिन तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


घटना रात नौ बजे की है। झगड़ा अमीन के बेटे शानू और रईस के बेटे सोनू के बीच हुआ। दोनों ने एक दूसरे को गालियां दीं। इसके बाद दोनों ओर से लोग आ गए। थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया। छतों से बोतलें फेंकी गईं। पूरी सड़क पत्थरों और बोतलें से पट गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद सोनू पक्ष के लोगों ने शानू के घर में आग लगा दी।  उसके मकान का पूरा सामान जल गया। आमीन की पत्नी अफसाना पुत्र नजरो तथा लाला पुत्र आमीन के चोट भी आई हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ मलपुरा ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पुलिस ने मौैके से कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों ओर के लोग गुस्से में हैं। तनाव बना हुआ है। एसओ ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed