फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jewellers Shankaracharya approached, with theater found

शंकराचार्य से गुहार, रंगकर्मियों का मिला साथ

Sat, 12 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 12 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
jewellers Shankaracharya approached, with theater found
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरोे
सोने हीरे के आभूषणों पर बजट में प्रस्तावित एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी को हटवाने के लिए सराफा व्यापारियों ने हड़ताल के दसवें दिन जगदगुरू शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती से गुहार लगाई। वहीं, किनारी बाजार पर धरने में उन्हें रंगकर्मियों का भी साथ मिला, जिन्होंने नुक्कड़ नाटकों के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन


रामनगर कालोनी, चर्च रोड पर आए ज्योति पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती से व्यापारियों ने कहा कि आभूषण भारतीय संस्कृति में हर खुशी का हिस्सा हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे काला धन का स्रोत मान रही है। विवाह हो या शिशु का जन्म, दीपोत्सव हो या अक्षय तृतीया, नारी सुहाग के प्रतीक चिन्ह और किसान की खुशहाली में आभूषणों की खरीद होती है। देश के 4 करोड़ लोग इस कारोबार से जुड़े है। ऐसे में थोपे गए टैक्स को वापस कराया जाए।
विज्ञापन


17 को दिल्ली में होगा प्रदर्शन
किनारी बाजार तिराहे पर सभा में अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही, जबकि आंदोलन को 10 दिन हो चुके हैं। मोहन लाल अग्रवाल ने कहा कि सरकार व्यापारियों के धैर्य की परीक्षा न ले। मुरारी लाल फतेहपुरिया ने व्यापारियों से आह्वान किया कि 17 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन होगा। सभा को देवेंद्र गोयल, देवेंद्र दौनेरिया, राजेश हेमदेव, रीतेश सिंघल, प्रीवन जैन, दिनेश चंद्र, अनूप अग्रवाल, उत्तम चंद्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटकों से कसा सरकार पर तंज
धरने में रंगकर्मियों ने भी समर्थन दिया। रंगकर्मी अनिल कुमार जैन के नेतृत्व में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक पेश किए। इसमें सरकार में बैठे नेताओं पर तंज कसा गया तो वहीं कारीगरों की स्थिति दर्शाई गई। बेटी के विवाह में जेवर खरीदने में हो रही दिक्कतों को दिखाया गया, वहीं एक्साइज के भ्रष्ट अधिकारियों पर प्रस्तुति दी गई।


आज कठेरिया के घर का घेराव
शनिवार को दोपहर 12 बजे सराफा व्यापारी एमजी रोड स्थित दीन दयाल आनंद कुमार चांदी शोरूम पर एकत्रित होंगे और वहां से केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया के निवास के लिए पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed