फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   at the time of checking, there was Kidnapping

चेकिंग के टाइम में हो गई किडनेपिंग

Mon, 14 Mar 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
at the time of checking, there was Kidnapping
divya kidnapping - फोटो : अमर उजाला आगरा
रविवार  को वारदात का खतरा ज्यादा रहता है? पुलिस को इसका पहले से पता है। कई घटनाएं छुट्टी के इस दिन हो चुकी हैं। शाम को छह से आठ बदमाश ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसकी जानकारी अफसरों तक को है। इन तीन घंटों में भी कई बड़ी वारदात हुई हैं। इसीलिए चेकिंग का स्पेशल प्लान भी बनाया गया। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश हैं कि शाम को छह से आठ सड़क पर रहें, लेकिन दिव्य के अपहरण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गश्त सिर्फ कागजों पर चल रही है। बच्चे को लेकर बदमाश आराम से निकल गए। यह भी साफ हो गया कि पुलिस के पास भागते बदमाशों को पकड़ने का प्लान नहीं है। जिस जगह घटना हुई है, वह शहर का पॉश इलाका है। यहां कई कोठियां हैं। देर तक बाजार खुलता है। प्रतीक  वार्ष्णेय की कोठी रोड किनारे है। इसके बावजूद यहां से उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया। इस रोड पर चेन लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। तीन महीने पहले फल व्यापारी को चाकू मारा गया था। इसके बावजूद यहां गश्त का नाम नहीं था। घटना सात बजे हुई है। यह शहर में पुलिस की गश्त का समय है। छह से आठ के बीच और खास तौर पर रविवार को कई सराफ के साथ लूट हो चुकी है। कई की हत्या हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस गश्त में ढिलाई सामने आई है। बदमाश बच्चे को लेकर चले गए। सूचना तुरंत मिल जाने के बावजूद पुलिस नाकाबंदी करके बदमाशों को पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन

किस काम की क्राइम मैपिंग
 पुलिस एक अप्रैल से वेब बेस्ड क्राइम मैपिंग शुरू करने जा रही है। इसका मकसद है पुरानी घटनाओं से सबक लेकर नई को रोकना। फार्मुला यह है कि अगर पुलिस को पता हो कि वारदात किस समय होती है, तो उस समय गश्त बढ़ाई जाए। इससे घटनाएं रुक जाएंगी। लेकिन दिव्य के अपहरण से तो यही लगता है कि पुलिस सबक लेने वाली नहीं। जिस समय पहले वारदात होती रही हैं, उसी समय यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed