फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Azam awe: The purification plant began Mbibiar than water capacity

आजम का खौफ: क्षमता से अधिक पानी का शोधन करने लगा एमबीबीआर प्लांट

Sat, 12 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 Azam awe: The purification plant began Mbibiar than water capacity
आजम ख्‍ाान - फोटो : अमर उजाला आगरा
 सरकारी सिस्टम, दबाव में जो कर दे सो कम है। सिकंदरा वाटर वर्क्स स्थित मूविंग बैड बॉयोलॉजिकल रिएक्टर (एमबीबीआर) से क्षमता से अधिक पानी का शोधन कर जलनिगम ने इसे साबित भी कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस प्लांट की क्षमता से लगभग ढाई एमएलडी अधिक पानी का शोधन हुआ। इसका कारण था नगर विकास मंत्री मोहम्मद खां के दौरे का खौफ। वे शनिवार को गंगाजल प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान आजम एमबीबीआर प्लांट का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में पानी सप्लाई से पूर्व यमुना के अशुद्ध पानी के शोधन के लिए सिकंदरा स्थित वाटर वर्क्स में 140 करोड़ रुपये की लागत से जापान की तकनीक पर आधारित एमबीबीआर लगाया गया था। इसकी क्षमता प्रतिदिन 144 एमएलडी पानी शोधन की है। यह एक हाईटेक प्लांट है। शोधन का अधिकतर कार्य स्वत: चलित मशीनों से ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब से यह प्लांट संचालित हो रहा है तब से अब तक यहां कभी 144 एमएलडी पानी का शोधन नहीं हुआ। सामान्य तौर पर 80-90 एमएलडी या कभी-कभी 120 एमएलडी पानी का शोधन ही होता रहा है।
इसकी वजह से शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। मगर, शुक्रवार को यह प्लांट 144 एमएलडी से भी ज्यादा, 146.5 एमएलडी पानी का शोधन कर रहा था। कैबिनेट मंत्री आजम खां की बैठक से एक दिन पहले निरीक्षण को प्लांट पर पहुंचे नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह भी यह देखकर चौंक गए। उन्होंने प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी हासिल की।
इस पर बताया गया कि अशुद्ध पानी की पाइप लाइन में से सिल्ट हटा दी गई है, इसकी वजह से प्लांट को अधिक पानी मिल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक यह कार्य क्यों नहीं किया गया? नगर आयुक्त ने मंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया। इसके बाद जीएम मंजू गुप्ता ने भी निरीक्षण किया।

दिन में तीन बार पानी की सप्लाई
बता दें कि आजम खां शनिवार को गंगाजल प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सिकंदरा वाटर वर्क्स स्थित एमबीबीआर प्लांट का निरीक्षण करने जाएंगे। ऐसे में मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जलनिगम ही नहीं जलकल भी मुस्तैद हो गया है। शनिवार को सिकंदरा वाटर वर्क्स के साथ-साथ जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से नियमित पानी की सप्लाई की गई। स्थिति यह थी कि शुक्रवार को दिन में तीन-तीन बार पानी की सप्लाई की गई। ताकि मंत्री के सामने कोई पानी सप्लाई की समस्या नहीं उठा सके। इधर, नगर निगम भी मंत्री के आगमन की तैयारियों में लगा रहा। मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed