फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 foreign travelers are still under suspicion

२० विदेश यात्री अभी भी हैं संदेह के घेरे में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
20 foreign travelers are still under suspicion
संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज। कोरोना प्रभावित देशों से यात्रा करने के बाद जिले में आने वाले २२ यात्री अभी भी संदेह के घेरे में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन यात्रियों की लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि इन यात्रियों में कोरोना के लक्षण मिलने पर तुरंत उपचार किया जा सके। जिले में विदेश यात्रा करके २२ लोग वापस आए हैं। जिनमें १० महिलाएं भी शामिल हैं। कोरोना प्रभावित देशों से वापस लौटने के कारण ऐसे लोगों से कोरोना फैलने के खतरे को देखते २८ दिनों तक निगरानी की जानी र्है। जिले में अभी तक ऐसे २ युवक ही हैं जो इस अवधि को पूरा कर सके हैं। जबकि शेष २० लोगों की यह अवधि पूरी नहीं हुई है। अवधि पूरी न होने से ये लोग अपने घरों पर ही क्वारंटीन हैं। इनके परिजन भी क्वारंटीन चल रहे हैं। विभाग की टीमें लगातार इनकी निगरानी कर रही हैं, लेकिन इनमें से अभी तक किसी भी विदेश यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। ये सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इन लोगों के स्वस्थ्य रहने से जहां इनके परिजन राहत महसूस कर रहे हैं वही स्वास्थ्य विभाग भी राहत में है। इन देशों से जिले में आए हैं लोग वुहान\t१ नेपाल\t३ इंडोनेशिया\t२ थाइलेंड\t१ मलेशिया\t१ दुबई\t\t१० साउदी अरब\t१ सिंगापुर\t१ बहरीन \t१ जिले में विदेश यात्रा से आने वाले २० लोगों की स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। अभी तक यह सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इनमेें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं-डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed