फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   IRCTC Tour Package for Ayodhya Kashi and Prayagraj know all details here

IRCTC Tour Package: अयोध्या और काशी के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है खास टूर पैकेज, महज इतना है किराया

Thu, 09 Jun 2022 04:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 04:42 PM IST
सार

IRCTC Tour Package for Ayodhya Kashi and Prayagraj: अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में IRCTC आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको Ayodhya, Kashi और Prayagraj के दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Ayodhya Kashi and Prayagraj know all details here
IRCTC Tour Package for Ayodhya Kashi and Prayagraj: - फोटो : Istock

विस्तार

IRCTC Tour Package for Ayodhya Kashi and Prayagraj: अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, काशी और प्रयागराज के दर्शन कराए जाएंगे। भारतीय पौराणिक ग्रंथों में इन तीनों जगहों का एक विशेष महत्व है। हर साल यहां पर करोड़ों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप इन धार्मिक जगहों पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे में आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Holy Ayodhya with Kashi and Pryagraj Ex Dehradun है। धार्मिक यात्रा के लिए आईआरसीटीसी का ये एक शानदार टूर पैकेज है। देश में कई लोग इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स -

विज्ञापन

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 4 रात और 5 दिनों का है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, काशी और प्रयागराज घुमाया जाएगा। इस पैकेज के तहत आपको फ्लाइट के जरिए यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको 2 रात वाराणसी, 1 रात प्रयागराज और 1 रात अयोध्या में रुकने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा आपको यात्रा के दौरान खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके लिए ब्रेकफास्ट और डिनर की पूरी व्यवस्था करेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है।

विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत 16 जुलाई 2022 को होगी। वहीं इसका अंत 20 जुलाई 2022 के दिन होगा। वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 33,680 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं यदि आप 2 लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 27,700 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के साथ ये किराया 26,200 रुपये है। इसके अलावा बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क देना है। इस टूर पैकेज की शुरुआत देहरादून से होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed