फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   IRCTC Darjeeling Gangtok Tour Package for Summer Weekend Know Booking and Other Details News in Hindi

IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियों में दार्जिलिंग और गंगटोक घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानें डिटेल्स

Fri, 03 Jun 2022 12:36 PM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 12:36 PM IST
सार

IRCTC Tour Package For Darjeeling and Gangtok: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। IRCTC अपने इस Tour Package के अंतर्गत आपके लिए Darjeeling और Gangtok घुमाने का खास मौका लेकर आया है। 

विज्ञापन
IRCTC Darjeeling Gangtok Tour Package for Summer Weekend Know Booking and Other Details News in Hindi
IRCTC Tour Package For Darjeeling and Gangtok - फोटो : Istock

विस्तार

IRCTC Tour Package For Darjeeling and Gangtok: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी अपने इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके लिए दार्जिलिंग और गंगटोक घुमाने का खास मौका लेकर आया है। गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी को खास बनाने के लिए आप आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज के तहत दार्जिलिंग और गंगटोक की सैर कर सकते हैं। दार्जिलिंग और गंगटोक काफी खूबसूरत जगह हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी, दार्जिलिंग और गंगटोक के लिए ये खास टूर पैकेज "देखो अपना देश" के तहत लेकर आया है। अगर आप गर्मियों के सीजन में किसी ठंडी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये टूर पैकेज खास आपके लिए है। यहां आपको कई खूबसूरत वादियां भी देखने को मिलेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

आईआरसीटीसी का ये एक खास एयर टूर पैकेज है। इस पैकेज का नाम Darjeeling-Gangtok Air Tour Package EX Lucknow है। ये टूर पैकेज कुल 6 दिन और 5 रातों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 18 जुलाई को शुरू होगी। वहीं यात्रा का अंत 23 जुलाई के दिन होगा। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी। वहीं दार्जिलिंग और गंगटोक में घूमने के लिए आपको बस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रुकने के लिए होटल का भी इंतजाम होगा।

अगर आप भी आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति यात्रा करने के लिए 58,000 रुपये का भुगतान करना है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 45,000 रुपये देने होंगे। इसके अलावा तीन लोगों के लिए ये किराया प्रति व्यक्ति 42,750 रुपये है। बच्चों के लिए अलग से शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed