फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO Rule Change: ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा, यहां है पूरी जानकारी

Tue, 21 May 2024 11:42 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
EPFO Rule Change: EPFO Update New rule simplifies EPF death claim process Here is how
ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा - फोटो : Istock

EPFO Rule Change: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ा एलान किया है। ईपीएफओ की तरफ से पीएफ खाताधारकों के लिए डेथ क्लेम के नियम में बदलाव कर दिया गया है। ईपीएफओ ने एक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। अब नए नियम के मुताबिक, अगर किसी ईपीएफओ सदस्य की मौत होती है और उसका पीएफ खाता आधार से जुड़ा नहीं है या फिर आधार कार्ड में दी गई जानकारियां, पीएफ खाता के साथ दी गई जानकारी से नहीं मिलती है, तो भी उस खाता धारक के पैसों का भुगतान नॉमिनी को कर दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद डेथ क्लेम सेटलमेंट आसान हो गया है। 

ईपीएफओ की तरफ से कहा गया है कि ईपीएफ सदस्यों की मौत होने पर क्षेत्रीय अधिकारियों को उनके आधार विवरण को जोड़ने और उनका सत्यापन करने में कई तरह की परेशानियां हो रही थीं। इसलिए ईपीएफ सदस्य के नॉमिनी को भुगतान करने में देरी हो रही थी और उनको पैसों का इंतजार करना पड़ता था।
 
EPFO Rule Change: EPFO Update New rule simplifies EPF death claim process Here is how
ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा - फोटो : Istock

ईपीएफओ ने कहा कि किसी की मौत के बाद आधार में दी गई जानकारी में सुधार नहीं किया जा सकता है। इसलिए भौतिक सत्यापन के आधार पर नॉमिनी को पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए क्षेत्रीय अधिकारी की इजाजत जरूरी होगी। 

EPFO Rule Change: EPFO Update New rule simplifies EPF death claim process Here is how
ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा - फोटो : Istock

क्षेत्रीय अधिकारी के मुहर के बाद पीएफ की रकम का भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफओ की तरफ से किसी भी तरह के फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए खास ध्यान रखा गया है। इस नए नियम के तहत नॉमिनी या परिवार के सदस्य की भी सत्यता की पूरी जाचं की जाएगी।

ABY: क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? जानिए क्या है पात्रता, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Rule Change: EPFO Update New rule simplifies EPF death claim process Here is how
ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा - फोटो : Istock

इसके बाद पीएफ के पैसों का भुगतान किया जाएगा। यह उस स्थिति में लागू होगा, जब पीएफ खाता धारक की आधार पर दी गई जानकारी गलत होगी। अगर सदस्य की जानकारी ईपीएफओ यूएएन के पास गलत होगी, तब पैसों के भुगतान के लिए दूसरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। 

LIC Jeevan Azad Plan: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग, जानिए क्या है इसकी खासियत

विज्ञापन
EPFO Rule Change: EPFO Update New rule simplifies EPF death claim process Here is how
ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा - फोटो : Istock

अगर पीएफ खाता धारक ने अपनी दी जानकारी में नॉमिनी का नाम नहीं दिया है और उसकी मौत हो जाती है, तो पीएफ के पैसों का भुगतान कानूनी रुप से मृत व्यक्ति के उत्तराधिकारी को किया जायेगा। इसके लिए उसे अपना अपना आधार कार्ड देना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed