Dishwasher Machine: अब हाथ से नहीं मशीन से धो सकते हैं बर्तन, इस सस्ती मशीन से सारे झंझट होंगे खत्म
आज हम आपको एक खास मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बर्तन धोने के लिए बनाया गया है। आपने कपड़ों को धोने वाली वॉशिंग मशीन को जरूर देखा होगा। वहीं डिश वॉशिंग मशीन के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dishwasher Machine: आज के व्यस्त दिनचर्या में हमारे पास कई जरूरी काम होते हैं। ऐसे में हर काम के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। खाना बनाने, खिलाने से लेकर बर्तन धोने में समय और मेहनत की काफी खपत होती है। वहीं आज हम आपको एक खास मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बर्तन धोने के लिए बनाया गया है। आपने कपड़ों को धोने वाली वॉशिंग मशीन को जरूर देखा होगा। वहीं डिश वॉशिंग मशीन के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। बर्तन धोने वाली इस मशीन को डिशवॉशर के नाम से जाना जाता है। बाजार में आपको कई कंपनियों के ब्रांड की डिशवॉशर मशीन मिल जाएंगी। अगर आप इस मशीन को खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस मशीन की विशेषताओं, कीमत और इसमें आपको क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैंं उन सभी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बर्तन धोने वाली इस डिशवॉशर मशीन का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इस डिशवॉशर मशीन में आपको गंदे बर्तन को रखना है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता
इसके बाद आपको ढक्कन बंद करके मशीन को ऑन कर देना है। यह करने के बाद मशीन अपने आप बर्तन को धोना शुरू कर देगी। डिशवॉशर मशीन की खास बात यह है कि इसमें सभी तरह के बर्तन आसनी से साफ हो जाते हैं।
Global Warming: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, साल 2024 में दर्ज किया गया इतिहास का सबसे गर्म अप्रैल
बाजार में आपको अलग-अलग सेगमेंट की डिशवॉशर मशीन मिल जाएगी। अलग-अलग सेगमेंट और वेरिएंट के आधार पर आप इन डिशवॉशर मशीन में 6 प्लेट, 8 प्लेट, 10 प्लेट, 12 प्लेट और 14 प्लेट के बर्तन को एक साथ साफ कर सकेंंगे।
जानना जरूरी: आखिर चेक के पीछे क्यों किया जाता है साइन? जानिए क्या है वजह
इनकी कीमत 20 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये की बीच है। ज्यादा कीमत वाली डिशवॉशर मशीन में आपको कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। कई कंपनियां इन डिशवॉशर मशीन में एप कनेक्टेड फीचर्स भी दे रही हैं ताकि आप अपने स्मार्टफोन की मदद से मशीन को नियंत्रित कर सकें।