फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Apple Watch Smart Feature Rescues Him From Certain Death

Apple Watch: समुद्र में डूब रहा था शख्स, तभी एपल वॉच ने किया ऐसा काम बच गई शख्स की जिंदगी

Sun, 05 Oct 2025 06:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 06:58 PM IST
सार

यह घटना अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यही नहीं इस घटना पर एपल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह घटना पुडुचेरी की है। 26 साल के क्षितिज जोदापे गोताखोरी कर रहे थे।

विज्ञापन
Apple Watch Smart Feature Rescues Him From Certain Death
Apple Smart Watch Saves Man's Life - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एपल का नाम दुनिया की उन चुनिंदा टेक कंपनियों में शुमार होता है, जो सिर्फ अपने स्टाइल और ब्रांड वैल्यू के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि यह कंपनी सुरक्षा और जीवनरक्षक तकनीकों को भी अपने प्रोडक्ट में इंटीग्रेट करती है। हाल ही में एक घटना ने इसे साबित किया है। एपल वॉच ने एक युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाला है। युवक समुद्र में डूबने ही वाला था कि एपल वॉच में मौजूद एक खास स्मार्ट फीचर की मदद से उसकी जान बच गई। यह घटना अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यही नहीं इस घटना पर एपल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह घटना पुडुचेरी की है। 26 साल के क्षितिज जोदापे गोताखोरी कर रहे थे। इसी बीच वह गहरे पाने में फंस जाते हैं।  

विज्ञापन

पानी के बीच फंसने की वजह से उनका नियंत्रण बिगड़ जाता है। इस कारण वह अपने आप को संभाल नहीं पाते हैं। घटना के बारे में क्षितिज बताते हैं कि वे 36 मीटर तक गहराई में चले गए थे। इस दौरान उनका बेल्ट ढीला हो गया था। 

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण वे समुद्र की सतह की ओर तेजी से बढ़ने लगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें करना क्या है? इन सब के बीच उनकी एपल अल्ट्रा वॉच तेज आवाज के साथ सायरन बजाने लगती है। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

विज्ञापन

सायरन बजने की वजह से क्षितिज अलर्ट हो गए। इस बीच उनकी वॉच की स्क्रीन पर धीमी गति से चलने के लिए अलर्ट नोटिफिकेशन आ रहा था। तेज गति से चढ़ाई करने से उनके फेफड़ों पर गंभीर चोटें लग सकती थीं। शुरुआत में जब वॉच ने अलर्ट नोटिफिकेशन दिया था तो क्षितिज ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

इसके बाद वॉच ने हाई पिच सायरन आवाज ऑन कर दी थी। इसे सुनकर इंस्ट्रक्टर क्षितिज की सहायता के लिए आ गए। इस घटना पर एपल कंपनी की सीईओ टिम कुक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हुं की आपके इंस्ट्रक्टर ने अलार्म सुना और तुरंत आपकी सहायता की। यह कहानी हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत धन्याबाद। स्वस्थ रहें। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed