फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trying to spoil the atmosphere before Independence Day, put up posters

स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लगाए पोस्टर

Sat, 14 Aug 2021 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Aug 2021 07:57 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शरारती तत्वों ने शिवकुटी में रसूलाबाद चौराहे पर विवादित पोस्टर लगाकर झंडारोहरण नहीं होने...

विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere before Independence Day, put up posters
तिरंगा - फोटो : social media

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शरारती तत्वों ने शिवकुटी में रसूलाबाद चौराहे पर विवादित पोस्टर लगाकर झंडारोहरण नहीं होने और 15 अगस्त पर या उसके बाद ईंट-पत्थर चलाने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी घंटों जांच पड़ताल में जुटे रहे। हालांकि शिवकुटी पुलिस इसे महज किसी की शरारत बता रही है। उसका कहना है कि पोस्टर लगाने वाले की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह रसूलाबाद में संजय ब्रदर चौराहे के पास स्थित एक दुकान की दीवार पर यह पोस्टर चिपका मिला। पोस्टर में नीचे जय बजरंग दल भी लिखा हुआ था। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि चौराहे पर पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोहल्ले के ही लोग मिलकर झंडारोहण करते थे। लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से आयोजन बंद हो गया था। ऐसे में झंडारोहण को लेकर आपत्ति की बात समझ से परे है।
विज्ञापन


आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से फोन पर बात की गई तो पता चला कि वह जम्मू में वैष्णो देवी धाम में दर्शन को गए हैं। खास बात यह है कि पोस्टर में झंडारोहण व ईंट-पत्थर चलाने की चेतावनी के साथ ही रोड पटरियों पर दुकानदारों के कब्जा जमा लेने की बात भी लिखी है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पोस्टर हटवाते हुए पटरियों से अतिक्रमण हटवाया और फिर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शिवकुटी इंस्पेक्टर जयचंद शर्मा का कहना है कि जांच पड़ताल में फिलहाल इस बात की आशंका है कि रोड पटरी पर अतिक्रमण से नाराज किसी व्यक्ति ने यह शरारत की है। अतिक्रमण हटवाकर दुकानदारों को हिदायत दे दी गई है। पोस्टर लगाने वाले की तलाश की जा रही है। क्या लिखा है पोस्टर में 15 अगस्त को रसूलाबाद चौराहे पर झंडारोहण नहीं होगा। रंगदारी देकर पटरियों पर कब्जा कर लिया है। 15 अगस्त या बाद में ईंट-पत्थर चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed