{"_id":"5773b77d4f1c1bc97379c8b5","slug":"the-truck-driver-missing-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल लेकर निकला चालक ट्रक और कैश समेत गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल लेकर निकला चालक ट्रक और कैश समेत गायब
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
बद्दी ट्रक यूनियन से लाखों का माल लोड करके गया चालक ट्रक और कैश के साथ गायब है। ट्रक चालक कुछ दिन पहले पुणे माल छोड़ने निकला था।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी ट्रक यूनियन से लाखों का माल लोड करके गया चालक ट्रक और कैश के साथ गायब है। ट्रक चालक कुछ दिन पहले पुणे माल छोड़ने निकला था। लेकिन उसके बाद न तो चालक न ट्रक का पता है। ट्रक मालिक का दावा है कि चालक ने ट्रक अपने घर खड़ा कर रखा है। ट्रक मालिक ने पुलिस थाना बद्दी में इस बाबत शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करे जांच आगे शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छोटू राम पुत्र सदरद्दीन बिलांवाली गुजरां डॉ. कड़ूआना तहसील बद्दी जिला सोलन ने ट्रक और कैश समेत चालक के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके पास दो ट्रक हैं। इनमें से एक ट्रक को चालक सेवा सिंह पुत्र श्याम लाल गांव बड़ोदा जींद हरियाणा चलाता है। उसे एक साल पहले नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले चालक बद्दी यूनियन से ट्रक लोड करके पुणे गया। खर्चे के लिए उसे 44,000 रुपये दिए। ट्रक रवाना होने के 10/15 दिन बाद चालक सेवा सिंह को फोन किया तथा ट्रक के बारे में जानकारी हासिल की। चालक ने कहा कि वह जल्द बद्दी आ रहा है। लेकिन उसके बाद जब भी उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। ट्रक की काफी तलाश की लेकिन इन्हें ट्रक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अब पता चला है कि बेईमानी की नीयत से धोखा करके चालक ने ट्रक अपने घर बडोदा जींद हरियाणा में खड़ा करके रखा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन