फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The developments in the field, only the SP chief's relatives

सपा मुखिया के रिश्तेदारों के क्षेत्र में सिर्फ हो रहा विकास

Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The developments in the field, only the SP chief's relatives
सपा मुखिया के रिश्तेदारों के क्षेत्र में सिर्फ हो रहा विकास - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने शुक्रवार अपनी सभाओं में केंद्र सरकार की जहां जमकर उपलब्धियां गिनाईं वहीं प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर वार करते हुए उसे विकास विरोधी करार दिया। मेनका ने यहां तक कहा कि सपा सरकार में अगर कहीं विकास हुआ है तो सिर्फ पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके रिश्तेदार विधायक, सांसदों के क्षेत्र में। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर लोगों का ध्यान दिलाते हुए प्रदेश से सपा की सरकार हटा भाजपा की सरकार बनाने का लोगों से आह्वान किया।  
विज्ञापन

नगर के आसाम चौराहा के समीप कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेनका ने कहा कि इस जिले के लोगों को वह अपना परिवार समझती हैं। वह जब इस जिले में आईं थीं तो यहां सड़कों का अभाव था। काफी प्रयास कर सड़कें बनवाईं, जो अब टूटने लगीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अन्य कई मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृत कराए हैं। मुख्य तीन सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराया है। जल्द ही जिले के लोगों को खराब सड़कों से निजात मिल जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को पैसा भी भेज दिया है। बिजली से वंचित जिले के आठ सौ गांवों में शीघ्र ही छह सौ गांवों में बिजली पहुंच जाएगी। इसके निर्देश उन्होंने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक में दे दिए हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, किसान बीमा योजना, मुद्रा योजना समेत केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। इस मौके पर सभा के संयोजक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, स्वामी प्रवक्तानंद, मेनका गांधी के विशेष प्रतिनिधि कमलकांत, जिपं सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ टोनी, प्रवक्ता एमआर मलिक, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, धर्मेंद्र सिंह, संजीव दीक्षित, भोले मिश्रा, डीपी यादव, इंद्रदीप सिंह बटन, प्रमोद अग्रवाल, राजू आचार्य, सुरजीत सिंह मुन्ना, हरदेव सिंह, डॉ. चंद्रमोहन महाजन, सुभाष मिश्रा, रविंद्र सक्सेना, रूम सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

सम्मेलन के बहाने कराया ताकत का अहसास
पूरनपुर। पूरनपुर (सुरक्षित) विधान सभा सीट से यूं तो भाजपा का टिकट पाने के लिए कई नेता लगे हैं। उनमे शुक्रवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक बाबूराम पासवान भी शामिल हैं। सम्मेलन में अपेक्षा से अधिक भीड़ जुटी। यह देख मेनका गांधी भी खासी गदगद हुईं। उन्होंने सभा में पहुंची जनता का तो आभार जताया ही साथ ही संयोजक बाबूराम पासवान की मेहनत की भी मंच से प्रशंशा की। यही नहीं मेनका गांधी ने यहां तक कह दिया कि वह चाहती हैं कि बाबूराम जैसे कर्मठ लोग ही विधानसभा पहुंचे, लेकिन टिकट किसको देना है यह पार्टी के वरिष्ठ नेता ही तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता पत्नी, महंत निधन पर जताया शोक
पीलीभीत। शुक्रवार सुबह अपने निवास शंकर साल्वेंट पर कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सबसे पहले जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश मिश्रा के घर पहुंच कर उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यवक्त किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने शहर के गौरीशंकर मंदिर के महंत शिवशंकर शर्मा के निधन पर उनके परिवार वालों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

संचालकों को किया सम्मानित
गजरौला। पूरनपुर में सभा से पूर्व केंद्रीय मंत्री ग्राम पिपरिया करम के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह के जरा कोठी स्थित आवास पहुंचीं। यहां क्षेत्र के तमाम लोगों ने पूरनपुर-पीलीभीत हाइवे को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराने पर मौजूद पुरुष व महिलाओं ने फूल, मालाओं से मेनका गांधी का भब्य स्वागत किया। इसके बाद मेनका गांधी ने गन्ना समिति के संचालक मोहन सिंह, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अजय सिंह, ढाकनलाल, गिरधारी लाल, हरप्रसाद, कुलविंदर सिंह, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed