शाओमी ने भारत में शुरू किया ऑफलाइन रिटेल स्टोर Mi होम

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 11 May 2017 03:30 PM IST
Xiaomi starts first Mi Home Store in India at Bengaluru
एमआई होम

    चाइना की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी ने आज भारत में अपना पहला ऑफलाइन रिटेल स्टोर एमआई होम शुरू किया है। शाओमी के भारत में प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर के दी। कंपनी अपना पहला रिटेल स्टोर बेंगलुरु में शुरू किया है।

    इस स्टोर पर कंपनी अपने कई प्रकार के प्रोडक्ट बेचेगी। स्टोर में कंपनी उन प्रोडक्ट्स को भी बेचेगी जो अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किए गए हैं। कंपनी ने अगले दो साल में इस प्रकार के 100 स्टोर देशभर में खोलने का लक्ष्य तय किया है। इस स्टोर पर कंपनी अभी अपने एमआई रेंज के स्मार्टफोन और एमआई एयर प्यूरिफायर बेचेगी।

    शाओमी के भारत में प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन का कहना है कि एमआई होम जल्द ही दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में शुरू किया जाएगा। हालांकि कंपनी अपने पहले एमआई होम में वहीं प्रोडक्ट बेचेगी जो भारत में उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ायेगी। चीन में कंपनी कई प्रकार के प्रोडक्ट बेचती है, जिसमें टीवी सेट, राइस कूकर, वाटर प्यूरिफायर, इलेक्ट्रीक बाइसाइकिल जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें