जियो के 999 रुपये वाले 4G फोन की पहली झलक

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 May 2017 12:00 AM IST
Reliance Jio 999 Rs Phone first look
Jio Rs 999 Phone - फोटो : Technical Guruji

    पिछले कई महीनों से जियो के 999 रुपये वाले फोन की चर्चा है। अभी तक इस 999 रुपये वाले फोन की एक ही फोटो मार्केट में थी लेकिन अब एक वीडियो में रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले फोन की पहली झलक देखने को मिली है। इस खास फोन को Lyf ने ही तैयार किया है जो पहले से ही जियो के स्मार्टफोन बना रही है।

    कैसा होगा जियो का 999 रुपये वाला 4जी VoLTE फोन

    Jio Rs 999 Phone
    Jio Rs 999 Phone - फोटो : Technical Guruji

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह कोई स्मार्टफोन नहीं होगा। 999 रुपये वाला यह फोन एक फीचर फोन होगा जिसमें 4G VoLTE सपोर्ट मिलेगा। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि इस फोन की स्क्रीन 2.4 इंच की होगी। फोन में कीपैड होगा। फोन एक रियर कैमरा भी दिया गया है।

    वीडियो के मुताबिक इस फोन में आप हाई-स्पीड इंटरनेट चला सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस फोन रिलायंस जल्द ही लॉन्च करने वाली है। फोन की टेस्टिंग भी चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन के साथ कुछ दिनों के लिए फ्री डाटा का ऑफर दे सकती है। यदि ऐसा होता है कि इस फोन की टक्कर नोकिया के आने वाले नए नोकिया 3310 से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें