शाओमी के इन हैंडसेट्स पर मिल रहा है हंगामा म्यूजिक और हंगामा प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 27 Apr 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
xiaomi offers i year free subscription of hungama app on selective smartphones

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लाई है। कंपनी अपने हैंडसेट्स पर हंगामा म्यूजिक ऐप और हंगामा प्ले ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रही है। शाओमी अपने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए जबकि हंगामा प्ले का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए दे रही है।

    शाओमी के इस ऑफर की जानकारी हमें कंपनी के फोरम पेज से मिली। कंपनी के पेज पर मौजूद जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी नोट 3, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 3 एस, शाओमी 3एस प्राइम, रेडमी 3एस प्लस, एमआई मैक्स, एमआई मैक्स प्राइम, एमआई 5 और रेडमी 4ए के साथ यह ऑफर दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    हंगामा म्यूजिक ऐप का एक महीने का सब्सक्रिप्शन चार्ज 99 रुपये और हंगामा प्ले ऐप का 199 रुपये है। यानी आपको हंगामा म्यूजिक पर 1,188 रुपये का सब्सक्रिप्शन एवं हंगामा प्ले ऐप पर 597 रुपये का फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करें सब्सक्राइब

    हंगामा म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन पाने के लिए सबसे पहले जिन हैंडसेट पर यह ऑफर दिया जा रहा है, उसमें हंगामा म्यूजिक या हंगामा प्ले ऐप डाउनलोड करें। ऐप डाउनलोड करने के बाद इसमें एमआई अकाउंट से लॉगइन करना होगा। लॉगइन के बाद आपको फ्री सब्सक्रिप्शन की जानकारी मिलेगी। जिसके बाद आप इन ऐप पर मिल रहे ऑफर का लाभ उठा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें