जियॉक्स ने लॉन्च किया नया 4जी स्मार्टफोन

जियॉक्स ने अपना नया स्मार्टफोन एक्सट्रा कलर 4जी भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन दो कलर वेरिएंट शैंपेन और ब्लैक में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी रिटेलर से खरीदा जा सकता है। फोन सभी बड़े ऑफलाइन रिटेलर पर मौजूद है।
एक्सट्रा कलर 4जी स्मार्टफोन में 5 इंच का टच डिस्प्ले मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 1 जीबी रैम और 8 स्टोरेज से लैस है। जियॉक्स एक्सट्रा कलर 4जी स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।
फोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी नान-रिमूवअल है। स्मार्टफोन सिंगल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन 4जी एलटीई(बैंड 40) सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये है।