आसुस ने लॉन्च किया जेनफोन गो 5.5, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

आसुस ने अपने अगले जेनफोन सीरीज के स्मार्टफोन जेनफोन गो 5.5 को भारत में लॉन्च कर दिया है, हालांकि फोन कब से बाजार में आएगा इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। आसुस का नया स्मार्टफोन जेनफोन गो 5.5 ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर एक्सक्लुसिव तौर पर उपलब्ध होगा। अमेजॉन इंडिया पर जेनफोन गो का चार्कोल ब्लैक और शेर गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
जानें कीमत और फीचर

आसुस जेनफोन गो 5.5 में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर आधारित जेनयूआई 3.0 पर काम करता है। स्मार्टफोन में क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया है। फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है।
स्मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जेनफोन गो 5.5 में डुअल टोन एलईडी फ्लैस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में अपना पिक्सलमास्टर 3.0 ऐप भी दिया है, जिसकी मदद से आप कई मोड में तस्वीरें खींच सकते हैं। हैंडसेट 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफओन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी है। आसुस जेनफोन गो 5.5 की कीमत 8,499 रुपये है।