स्पैम पर लगाम: अब सिर्फ इन्हीं दो सीरीज के नंबर से आएंगे प्रमोशनल कॉल और मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 May 2024 03:38 PM IST
सार

दरअसल 15 सितंबर को टेलीकॉम एक्ट 2023 लागू हो रहा है जिसमें प्रमोशनल कॉल और मैसेज को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर नए नियम को लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trai 140 And 160 Series Assigned For Promotional Transaction Calls Sms details in hindi
spam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी स्पैम कॉल और मैसेज से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। तमाम जगतों के नाकाम होने के बाद सरकार ने एक बढ़िया और शानदार रास्ता निकाला है। अब सिर्फ दो ही सीरीज के नंबर से प्रमोशनल मैसेज और कॉल आएंगे। इसके लिए नंबर सीरीज का आवंटन भी हो चुका है।

    दरअसल 15 सितंबर को टेलीकॉम एक्ट 2023 लागू हो रहा है जिसमें प्रमोशनल कॉल और मैसेज को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर नए नियम को लागू कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    दूरसंचार विभाग और टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने प्रमोशनल कॉल और मैसेज के लिए नई सीरीज जारी की है। नए नियम के मुताबिक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से प्रमोशनल वॉयस कॉलिंग वाले मैसेज आएंगे, जबकि 160 नंबर सीरीज से वित्तीय लेनदेन और सर्विस वॉयस कॉल आएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें