फायदे की बात: सिर्फ 118 रुपये में 10GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एक लाख गाने भी सुनें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 May 2024 02:59 PM IST
सार

BSNL के इस प्लान को कंपनी की साइट पर देखा जा सकता है। इस प्लान के बारे में BSNL ने एक्स पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है। इस प्लान के साथ 10 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और Wow पर 1,00,000 गाने का एक्सेस मिलता है

विज्ञापन
BSNL launched Rs 118 recharge plan with 10GB data and over 100000 songs in multiple languages
Mobile - फोटो : Istock

    विस्तार

    यदि आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें आपको फायदे-ही-फायदे हों तो आपके लिए BSNL ने एक बढ़िया प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आपको डाटा तो मिल ही रहा है और इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है और साथ में कई अन्य फायदे भी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    BSNL के इस प्लान को कंपनी की साइट पर देखा जा सकता है। इस प्लान के बारे में BSNL ने एक्स पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है। इस प्लान के साथ 10 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और Wow पर 1,00,000 गाने का एक्सेस मिलता है जो कि हिंदी, भोजपुरी, पंजाबी समेत कई भाषाओं में हैं। BSNL के इस प्लान के साथ 20 दिनों की वैधता मिल रही है।

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL 4जी को लॉन्च करने की तैयारी में गंभीरता से लगा है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इसी साल अगस्त में BSNL की 4जी सर्विस शुरू हो जाएगी। फिलहाल दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में BSNL की 4जी सर्विस उपलब्ध है लेकिन कई इलाकों में आज भी 3जी ही चल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें