IPL Ticket Scam: आप भी हो सकते हैं शिकार, एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 May 2024 11:40 AM IST
सार

कई लोग टीवी पर ही IPL का आनंद ले रहे हैं तो कई लोग टिकट लेकर स्टेडियम से मैच देखते हैं। IPL टिकट के नाम पर बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। हाल ही में एक IPL फैन के साथ फ्रॉड हुआ जिसके बाद उसके खाते से 3 लाख रुपये निकल गए।

विज्ञापन
IPL ticket scam Bengaluru man cheated Rs 3 lakh while buying match ticket
IPL ticket scam - फोटो : IPL

    विस्तार

    भारत में क्रिकेट के दीवाने इतने और इस कदर हैं कि वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। IPL ने क्रिकेट की दीवानगी को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। IPL की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि टीम को सपोर्ट ना करने को लेकर मारपीट तक हो जा रही है। कई लोग टीवी पर ही IPL का आनंद ले रहे हैं तो कई लोग टिकट लेकर स्टेडियम से मैच देखते हैं। IPL टिकट के नाम पर बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। हाल ही में एक IPL फैन के साथ फ्रॉड हुआ जिसके बाद उसके खाते से 3 लाख रुपये निकल गए।

    रिपोर्ट के मुताबिक सामर्थ (बदला हुआ नाम) ने 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू की बीच हुए मैच के लिए टिकट बुक करने की कोशिश की। यह घटना 10-11 मई की है। सामर्थ ने इंस्टाग्राम पर IPL टिकट को लेकर एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के साथ 'ipl_2024_tickets__24' लिखा हुआ था।

    विज्ञापन

    इस विज्ञापन के साथ गारंटी के साथ IPL टिकट देने का दावा किया जा रहा है। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद सामर्थ की बात पदमा सिन्हा और विजय कुमार से हुई जिन्होंने दावा किया कि उनके पास IPL टिकट बेचने की आधिकारिक फ्रेंचाइजी है। इसके बाद सामर्थ से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मांगा गया और पेमेंट के लिए कहा गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें