WhatsApp Group: ग्रुप में आया मैसेज, दिल्ली के शख्स को लगा एक करोड़ रुपये का चूना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 May 2024 01:37 PM IST
सार

पीड़ित शख्स ने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया था जिसमें पहले से ही 150 मेंबर थे। इस ग्रुप में शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित जानकारी मिलती थी। 19 जनवरी को ग्रुप में किसी ने हाई रिटर्न का वादा किया और उसके बाद पीड़ित ने 50,000 रुपये निवेश कर दिए।

विज्ञापन
Delhi man loses more than 1cr in whatsapp group share market scam know in hindi
Share market scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    शेयर मार्केट का चस्का कई लोगों के लिए तो बढ़िया रहता है लेकिन कुछ लोगों को यह काफी महंगा पड़ता है। दिल्ली के एक शख्स को यह इतना महंगा पड़ा है कि उसके अकाउंट से 1 करोड़ 13 लाख रुपये निकल गए हैं। यह मामला दिल्ली के शालीमार बाग का है।

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स ने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया था जिसमें पहले से ही 150 मेंबर थे। इस ग्रुप में शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित जानकारी मिलती थी। 19 जनवरी को ग्रुप में किसी ने हाई रिटर्न का वादा किया और उसके बाद पीड़ित ने 50,000 रुपये निवेश कर दिए।

    विज्ञापन

    इसके बाद किसी अन्य एप में पीड़ित के अकाउंट में पैसे काफी ज्यादा दिखने लगे, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो और निवेश करने के लिए कहा गया। इस तरह 50,000 रुपये निकालने के चक्कर में पीड़ित ने 1 करोड़ 13 लाख रुपये पेमेंट किए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें