खुशखबरी : DTH कंपनियों ने पेश की शानदार डील्स, मुफ्त में मिलेगा 120 दिन का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 18 Sep 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Tata Sky Rolls Out Long Term Plans For Users Get 120 Days Free Subscriptions
dth

    भारतीय बाजार में डाटा पैक से लेकर डीटीएच प्लान्स तक के बीच जंग चल रही है जिसमें सभी कंपनियों ने यूजर्स के लिए कम कीमत वाले डीटीएच पैक्स ऑफर किए हैं। वहीं अब अधिकतर लोग लंबे समय के प्लान को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें सही कीमत में ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा उन्हें हर महीने टीवी कनेक्शन को रिचार्ज नहीं करना पड़ता है।

    वही दूसरी ओर डीटीएच कंपनियों को भी बहुत लाभ होता है। साथ ही टीवी चैनल कंपनियां भी अपने साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश में लगी हैं। भारत की दिग्गज डीटीएच कंपनी Tata Sky लॉन्ग टर्म प्लान के माध्यम से ग्राहकों को ज्यादा लाभ पहुंचा रही हैं। अब कंपनी इस प्लान के तहत ग्राहकों को पूरे 120 दिनों के लिए अपनी सर्विस मुफ्त में देगी।

    विज्ञापन

    लंबी अवधि वाले ग्राहकों को बहुत लाभ होने वाला है क्योंकि अब कंपनी उन्हें 12 माह के रिचार्ज पर कैशबैक देगी। टाटा स्काई का यह कैशबैक एक महीने के रिचार्ज के समान होगा। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को 12 महीने के रिचार्ज पर एक माह का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इससे पहले ग्राहकों को 12 महीने पूरे होने के बाद ही कैशबैक मिलता था। वहीं, अब टाटा स्काई रिचार्ज के 2 दिनों के भीतर ही कैशबैक देगा। टाटा स्काई के इस कदम से देश की अन्य डीटीएच कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आज के समय में केवल डीटीएच कंपनियां ऐसी हैं, जो अपने ग्राहकों को लॉन्ग टर्म प्लान पर कई सारे लाभ देती हैं। वहीं, डीटीएच के ग्राहकों को भी तीन महीने के रिचार्ज पर 7 दिन, 6 महीने के रिचार्ज पर 15 दिन और 12 महीने के रिचार्ज पर 30 दिन की मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलती है। यदि कोई ग्राहक 22 महीने का रिचार्ज करवाते हैं, तो उन्हें 60 दिन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें 33 महीने के रिचार्ज पर 90 दिन और 44 महीने के रिचार्ज पर 120 दिन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    बता दें कि डिश टीवी भी अपने ग्राहकों को लॉन्ग टर्म प्लान ऑफर करता है। डिश टीवी के ग्राहकों को 3 महीने के रिचार्ज पर 7 दिन, 6 महीने के रिचार्ज पर 15 दिन और एक साल के रिचार्ज पर 30 दिनों का लाभ मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें