मोबाइल इंटरनेट स्पीड मामले में पाकिस्तान ने भारत को छोड़ा पीछे, मिलती है 13.55mbps की स्पीड

मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड मामले में पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया ने इंटरनेट स्पीड की मैपिंग करने वाली संस्था ऊकला की रिपाेर्ट के आधार पर की है। बता देें कि ऊकला ने दुनिया में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड पर अपनी रिपोर्ट जारी की है।
इसकी 144 देशों की मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड सूची में भारत का स्थान 130वां है, जबकि पाकिस्तान का 116वां है। पाकिस्तान मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 13.55 एमबीपीएस है। इसके मुताबिक दुनिया में सबसे अच्छी मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 97.44 एमबीपीएस के साथ दक्षिण कोरिया टाॅप पर है।
ये भी पढ़ेः पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में दी जाती है भारतीय जवानों को हनी ट्रैप करने की ट्रेनिंग!
वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में 191.93 एमबीपीएस की स्पीड के साथ सिंगापुर पहले नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया (63.34 एमबीपीएस) और कतर (61.27 एमबीपीएस) के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
- Jio Fiber Effect: Airtel ने सिर्फ 3,999 रुपये में दे रहा है 1Gbps की स्पीड वाला इंटरनेट
- रोज का एक तिहाई समय इंटरनेट पर बिता रहे भारतीय, करीब आठ घंटे रहते हैं ऑनलाइन
- Jio fiber Effect: BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 33GB डाटा
- Jio GigaFiber: बुकिंग, प्लान्स से लेकर Free TV और टीवी से वीडियो कॉलिंग के बारे में सबकुछ