भारतीय एथिकल हैकर आनंद प्रकाश ने फिर मनवाया लोहा, UBER में निकाला बड़ा बग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 14 Sep 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
India cyber security researcher Anand Prakesh find bug in Uber allowed hackers to order cabs
आनंद प्रकाश ने ऊबर में निकाला बग - फोटो : social media

    भारतीय एथिकल हैकर आनंद प्रकाश ने एक बार से भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आनंद प्रकाश ने एक बार फिर से कैब सर्विस देने वाली कंपनी ऊबर (Uber) के एप में एक बग निकाला है। आनंद ने Uber में मौजूद जिस खामी का पता लगाया है उसका हैकर्स गलत फायदा उठा सकते थे।

    इस बग का फायदा उठाकर हैकर आपके ऊबर अकाउंट का एक्सेस ले सकता था। साथ ही यदि आपके ऊबर वॉलेट में पैसे हैं तो हैकर उसका इस्तेमाल कर सकता था। इस बग के कारण यूजर की लोकेशन को भी ट्रैक किया जा सकता था।

    विज्ञापन

    दरअसल यह बग ऊबर के टोकन में था। बता दें कि जब भी आप ऊबर एप से कोई बुकिंग करते हैं तो आपके लिए कंपनी एक टोकन तैयार करती है। इसी टोकन में आपकी राइड की पूरी हिस्ट्री होती थी, यहां तक कि आपकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर इस टोकन के जरिए पता चल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं ऊबर ने कहा है कि अभी तक किसी हैकर ने इस बग का गलत इस्तेमाल नहीं किया है। वहीं ऊबर ने इस बग के बारे में जानकारी देने के लिए इनाम के रूप में आनंद प्रकाश को 6,500 डॉलर यानी करीब 4.61 लाख रुपये दिए हैं।

    ये भी पढ़ेंः ये हैं दुनिया का सबसे बड़ा हैकर, फेसबुक, गूगल और Uber भी मान चुके हैं हार

    पहले भी निकाल चुके हैं बग

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब आनंद प्रकाश ने ऊबर में बग निकाला है। इससे पहले भी उन्होंने एक बार ऊबर में एक बग निकाला था जिसका फायदा उठाकर कोई भी जिंदगीभर फ्री में ऊबर कैब से यात्रा कर सकता था।

    ट्विटर और गूगल में भी निकाल चुके हैं बग

    आनंद ने ट्विटर और गूगल में भी सिक्योरिटी खामियां निकाली है जिसके एवज में उन्हें 1.2 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने 2015 में Zomato के 62.5 मिलियन यूजर्स को हैक कर लिया था। आनंद ने फेसबुक, गूगल और ऊबर जैसे कंपनियों के अलावा जिन कंपनियों में बग निकाला है उनमें Dropbox, ebay, Paypal, SoundCloud, PikaPay, Google, Redhat जैसी कंपनियां शामिल हैं। बता दें कि आनंद प्रकाश एप सिक्योर के फाउंडर हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें