आपका भी 10GB मोबाइल डाटा हो सकता है चोरी, ऑनलाइन ठगी का नया तरीका

भारत में इस समय लोग सबसे ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि दूरसंचार कंपनियों के किफायती कीमतों के डाटा पैक्स बाजार में उपलब्ध हैं। यही कारण है की अब देश में डाटा की खपत में बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता डाटा लिमिट पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

ऑनलाइन धोखा धड़ी एक केस सामने आया है जिनमें उपभोक्ताओं का 10 जीबी डाटा चोरी गया हैं, लेकिन इस घटना की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं मिली हैं। अब ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आप भी इस ऑनलाइन फ्रॉड का1 शिकार तो नहीं हो गए है। सूत्रों के मानें तो बीते महीने कई एंड्रॉयड यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई थी।

इसके साथ ही उनके फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही थी। इस मामले को लेकर ऑरकल ने रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, लाखों एंड्रॉयड उपभोक्ताओं का मोबाइल डाटा एक ऐड फ्रॉड की वजह से नष्ट हुआ था और उनके फोन की बैटरी पर भी बुरा प्रभाव पड़ा था। वहीं, इस फ्रॉड को ड्रेनर बॉट (Drainer Bot) नाम दिया है।
- Flipkart Big Billion Days 2019 : शानदार ऑफर्स के साथ मिलेगा 100 करोड़ रुपये जीतने का मौका
- नेटफ्लिक्स के लिए मुसीबत बन सकता है Apple TV+, ये हैं कारण
- मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी (MNP) हुआ सस्ता, अब सिर्फ इतने रुपये में नंबर करें पोर्ट
- Jio Fiber Effect: Airtel ने सिर्फ 3,999 रुपये में दे रहा है 1Gbps की स्पीड वाला इंटरनेट