Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट की तारीख का हुआ एलान, लॉन्च हो सकते हैं कई प्रीमियम स्मार्टफोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Jul 2020 10:42 AM IST
सार
विज्ञापन
Samsung Galaxy unpacked 2020 event official date revealed may many premium segment smartphone launch
Samsung Galaxy Unpacked 2020 - फोटो : TechSaper

    विस्तार

    कोरियन टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपने सबसे खास इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 की तारीख का एलान कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2020 पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण इस कार्यक्रम की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस कार्यक्रम में गैलेक्सी नोट 20, फोल्ड 2 स्मार्टफोन के साथ गैलेक्सी वॉच 3 को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से प्रसारित किया जाएगा। लोग इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन

    इस कार्यक्रम में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 20, नोट 20 प्लस और नोट 20 अल्ट्रा स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि इन तीनों डिवाइस को इस कार्यक्रम में पेश किया जाएगा या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें