BSNL का शानदार ब्रॉडबैंड प्लान हुआ लॉन्च, 20Mbps की स्पीड से मिलेगा 100GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jul 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
bsnl rs 499 broadband plan launch offers 100 gb data with 20 mbps speed
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में 94 और 95 रुपये की कीमत वाले प्री-पेड पेश किए थे। वहीं, अब कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 499 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस ब्रॉडबैंड प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलेगा। फिलहाल, यह प्लान अंडमान-निकोबार, केरल, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सर्किल को छोड़कर देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है।

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, यूजर्स को आईएसडी कॉल के लिए 1.20 रुपये प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी उपभोक्ताओं को मुफ्त में एक ई-मेल आईडी के साथ एक जीबी स्टोर स्पेस देगी।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    लिमिट खत्म होने पर डाटा स्पीड होगी कम

    अगर यूजर्स समय से पहले 100 जीबी डाटा खत्म कर देते हैं, तो डाटा स्पीड 20 एमबीपीएस से घटाकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी। वहीं, कंपनी ने इस ब्रॉडबैंड प्लान में डाउनलोड और अपलोड लिमिट तय नहीं की है।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी बीएसएनएल के अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें