एंड्रॉयड वायरस से पूरी दुनिया की जासूसी कर रहे चीन के हैकर्स, 2013 से चल रहा खेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Chinese hackers group Uses Android Malware To Spy On Ethnic Minorities Worldwide
chinese hackers - फोटो : pixabay

    डाटा चोरी और प्राइवेसी को लेकर पूरी दुनिया की नजर चीन पर है। हाल ही में भारत सरकार ने 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की कुछ साइबर एजेंसियां दुनियाभर के मुस्लिम और अल्पसंख्यकों की जासूसी करने के लिए एंड्रॉयड मैलवेयर का इस्तेमाल कर रही हैं। इसकी जानकारी एक मोबाइल साइबर सिक्योरिटी फर्म ने दी है।

    lookout cyber security
    lookout cyber security - फोटो : lookout cyber security

    सैन फ्रांसिस्को की कंपनी लुकआउट (Lookout) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चाइनीज हैकर्स के ग्रुप एंड्रॉयड मैलवेयर के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर रहे हैं। जिन एंड्रॉयड मैलवेयर के जरिए लोगों की जासूसी हो रही है उनमें SilkBean, DoubleAgent, CarbonSteal और GoldenEagle जैसे मैलवेयर के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन
    DoubleAgent
    DoubleAgent - फोटो : DoubleAgent

    खास बात यह है कि इन मैलवेयर को लेकर कोई अधिक जानकारी मौजूद नहीं है। ये सभी मैलवेयर mAPT (मोबाइल एडवांस्ड परसिस्टेंट थ्रीट) का हिस्सा हैं। डाटा चोरी का यह कैंपेन साल 2013 से ही चल रहा है। इन हैकर्स ग्रुप के निशाने पर उइगर मुसलमान और अल्पसंख्यक रहत हैं। ये हैकर्स तिब्बत और चीन के बाहर के मुसलमानों का भी निशाना बनाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    silkbean
    silkbean - फोटो : lookout cyber security

    ये हैकर्स हैकिंग के लिए साइनिंग सर्टिफिकेट, कमांड और कंट्रोल टूल का इस्तेमाल करते हैं। हैकिंग के लिए जिन गुप का नाम सामने आया है उनमें GREF का शामिल है जिसे APT15, Ke3chang, Mirage, Vixen Panda और Playful Dragon के नाम से भी जाना जाता है।

    Hacker
    Hacker

    मैलवेयर के जरिए ये हैकर्स लोगों की निजी जानकारियां चोरी करते हैं जिनमें लोकेशन, कॉन्टेक्ट नंबर्स, टेक्स्ट मैसेज, कॉल हिस्ट्री, मोबाइल का सीरियल नंबर, मॉडल नंबर आदि शामिल हैं। ये हैकर्स CarbonSteal मैलवेयर का भी इस्तेमाल करते हैं जो कि चुपके से ऑडियो रिकॉर्डिंग करने में माहिर है।

    GoldenEagle spyware
    GoldenEagle spyware - फोटो : social media

    वहीं GoldenEagle स्पाईवेयर को स्क्रीनशॉट लेने और फोटो चोरी करने में महारथ हासिल है। सैंपल मालवेयर के भीतर के कंटेंट अक्सर तुर्की, सीरिया, कुवैत, इंडोनेशिया और कजाकिस्तान जैसे देशों में समाचार आउटलेट से रिलेटेड रहते हैं।

    Android Malware
    Android Malware

    एंड्रॉयड मैलवेयर वाले एप्स उइगर, अंग्रेजी, चाइनीज, तुर्की, पाश्तो, फारसी, मलय, इंडोनेशियाई, उज्बेक और उर्दू/हिंदी भाषाओं में मौजूद हैं। इन मैलवेयर एप्स को 14 देशों में डाउनलोड किया गया है जिनमें फ्रांस, पाकिस्तान, सऊदी अरब, मलेशिया, मिस्र और ईरान जैसे देशों के नाम शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें