Airtel ने लॉन्च किया सस्ता प्री-पेड प्लान, रोज मिलेगा 1.5GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jul 2020 07:38 PM IST
सार
विज्ञापन
Airtel launches Rs 289 Prepaid Recharge Plan with 1.5GB Daily High-Speed Data, Unlimited Calls for 28 Days
airtel

    विस्तार

    Airtel ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए लंबे समय बाद एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। एयरटेल के इस प्री-पेड प्लान में रोज 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...

    Airtel के इस प्लान की कीमत 289 रुपये है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलेगी और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा रहेगी। इस प्लान में आपको जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। बता दें दि जी5 का प्रीमियम 99 रुपये का आता है लेकिन इस प्लान में फ्री में मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: BSNL ने दो धांसू प्री-पेड प्लान किए लॉन्च, 100 रुपये से कम है कीमत, मिलेगा 3GB डाटा

    कॉलिंग और डाटा के साथ इस प्लान में रोज 100एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही एयरटेल एक्सस्ट्रीम की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान के तहत यूजर को एक साल के लिए शॉ एकेडमी पर फ्री में कोर्स करने का मौका मिलेगा। एयरटेल ने 289 के अलावा 79 रुपये का एक टॉपअप वाउचर भी पेश किया है। इस वाउचर में भी जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कि साल 2018 में एयरटेल ने 289 रुपये वाला प्लान पेश किया था। उस वक्त इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी। इस प्लान की वैधता 48 दिनों की थी। कुछ दिन बाद इस प्लान को 84 दिनों की वैधता के साथ अपग्रेड भी किया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें