लॉकडाउन में घर पर हैं तो गांव में पोस्ट ऑफिस से कर सकते हैं कमाई, ऐसे लें फ्रैंचाइजी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jul 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
how to get post office franchise know step by step
post office - फोटो : amar ujala

    संक्रमण के कारण अगर आप घर में हैं और बिजनेस करने का विचार बना रहे हैं, तो आप डाक घर की फ्रैंचाइजी ले सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा है। पोस्ट ऑफिस देश में अपना नेटवर्क बढ़ाने और लोगों को रोजगार देने के लिए फ्रैंचाइजी दे रहा है। इसके जरिए आप हर महीने 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं। चलिए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी लेने के प्रोसेस के बारे में...

    Post office
    Post office - फोटो : amar ujala

    पांच हजार रुपये जमा कराने होंगे

    अगर आप गांव-कस्बों के अलावा छोटे बड़े शहरों में पोस्ट ऑफिस खोलना चाहते हैं तो ये आपके लिए कमाई का एक अच्छा साधन बन सकता है। खास बात ये है कि पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए आपको केवल पांच हजार रुपये जमानत के तौर पर जमा करने होंगे।

    डाक
    डाक - फोटो : SELF

    फ्रैंचाइजी के लिए भरना होगा फॉर्म

    फ्रैंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म भरकर जमा करना होगा। सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा। फ्रैंचाइजी लेने के लिए इंडिया पोस्ट ने मिनिमम क्वालिफिकेशन 8वीं पास तय की है। इसके साथ ही आपको बता दें कि व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अपना पोस्ट ऑफिस खोलकर आप पोस्ट ऑफिस के कुछ प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं। इनमें डाक व रेवेन्यू टिकट, स्पीड पोस्ट की बुकिंग, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, डिपार्टमेंट की तरफ से बिल, टैक्स आदि शामिल हैं।

    इस लिंक पर जाकर आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:- https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें