Qualcomm ने लॉन्च किया Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, सस्ते फोन में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

Snapdragon 4 Gen 2 को किफायती फोन के लिए डिजाइन किया है। Snapdragon 4 Gen 2 की मदद से सस्ते फोन में भी फ्लैगशिप फोन वाले फीचर्स दिए जा सकेंगे। Snapdragon 4 Gen 2 के साथ 5G का सपोर्ट है और फास्ट सीपीयू मिलता है।

विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 chipset launched with 5G 120Hz display support
Snapdragon 4 Gen 2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Qualcomm ने अपने नए चिपसेट Snapdragon 4 Gen 2 को लॉन्च कर दिया है। Snapdragon 4 Gen 2 को किफायती फोन के लिए डिजाइन किया है। Snapdragon 4 Gen 2 की मदद से सस्ते फोन में भी फ्लैगशिप फोन वाले फीचर्स दिए जा सकेंगे। Snapdragon 4 Gen 2 के साथ 5G का सपोर्ट है और फास्ट सीपीयू मिलता है। क्वॉलकॉम के मुताबिक Snapdragon 4 Gen 2 के साथ सबसे पहले Redmi और Vivo अपने स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे।

    Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 के फीचर्स

    • परफॉरमेंस:Snapdragon 4 Gen 2 पहला चिपसेट है जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है जो कि पहले वाले के मुकाबले 10 फीसदी फास्ट है।
    • चार्जिंग:इस प्रोसेसर के साथ क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट मिलेगा जो कि 15 मिनट में बैटरी को 50 फीसदी चार्ज कर सकता है।
    • डिस्प्ले:नया प्रोसेसर FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
    • कैमरा:इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और तेज फोकस का सपोर्ट मिलता है। इस प्रोसेसर को लेकर ब्लर फ्री फोटो क्लिक होने का दावा है। फोटो और वीडियो की न्वाइज को कम करने के लिए इसमेंइनबिल्ट हार्डवेयर मिलेगा।
    • AI:नए प्रोसेसर AI का भी सपोर्ट मिलता है जिनमें लो लाइट, बैकग्राउंड न्वाइज रीमूव शामिल हैं।
    • कनेक्टिविटी:कनेक्टिविटी के लिए इसमें X61 5G मॉडेम RF सिस्टम, Wi-Fi 5 मिलता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें