KODAK ने एक साथ पेश किए आठ नए स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 10,499 रुपये
KODAK 75 इंच के टीवी के साथ QLED पैनल मिलता है। इसके साथ DTS TruSurround मिलता है। इसमें Dolby MS12, HDR 10+, 2GB रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज है। इसमें के साथ क्रोमकास्ट और Airplay मिलता है और साथ में 1000+ एप्स का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
देश की सबसे बड़ी मैन्यूफैक्चरर सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेज ने अपनी नई टीवी सीरीज KODAK 9XPRO TV पेश की है। KODAK 9XPRO TV की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। कंपनी ने CA PRO सीरीज भी पेश की है जिसके तहत 50, 55 और 65 इंच के टीवी शामिल हैं।
वहीं KODAK 9XPRO TV के तहत 32,40, 42 और 43 इंच के टीवी लॉन्च हुए हैं। KODAK CA PRO TV सीरीज की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने 75 इंच का KODAK 4K QLED Matrix टीवी भी पेश किया है जिसकी कीमत 98,888 रुपये रखी गई है।
KODAK 9XPRO TV एक प्रीमियम टीवी सीरीज है जिसके साथ एंड्रॉयड 11 और ARM Cortex A55 क्वॉडकोर REALTEK प्रोसेसर मिलता है। इसमें डॉल्बी डिजिटल साउंड़ के साथ 30W का स्पीकर मिलता है। इस टीवी सीरीज में टीवी इन-बिल्ट Netflix, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, 1GB रैम और 8GB की स्टोरेज है। सीरीज के 32 इंच का टीवी एचडी रेडी, बाकि अन्य फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं।
KODAK CA PRO सीरीज के 50, 55 और 65 इंच वाले टीवी GOOGLE TV ओएस के साथ आते हैं। इनके साथ 4K UHD डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट, डॉक्यूमेंट रीडर जैसे एप्स का सपोर्ट मिलता है। इस सीरीज के टीवी में MT9062 प्रोसेसर के साथ USB 2.0, HDMI 3 (ARC, CEC) और ब्लूटूथ v.5.0 मिलता है।
इस सीरीज के टीवी के साथ बेजललेस डिस्प्ले मिलती है। इन टीवी के साथ 40W का DOLBY ऑडियो वाला स्टीरियो स्पीकर मिलता है। इन टीवी के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और गूगल प्ले जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं।
KODAK 75 इंच के टीवी के साथ QLED पैनल मिलता है। इसके साथ DTS TruSurround मिलता है। इसमें Dolby MS12, HDR 10+, 2GB रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज है। इसमें के साथ क्रोमकास्ट और Airplay मिलता है और साथ में 1000+ एप्स का सपोर्ट मिलेगा। 32 इंच वाले टीवी की कीमत 10,499 रुपये, 40 इंच की कीमत 15,999 रुपये, 43 इंच की कीमत 17,999 रुपये है। 55 इंच वाले टीवी की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है।
- खरीदने जा रहे हैं ये टॉप-5 सेलिंग वायरलेस ईयरफोन तो यह खबर जरूर पढ़ें, बाद में हो सकता है पछतावा
- मोबाइल टिप्स: Android फोन में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टैक्ट
- एमोलेड डिस्प्ले और डिजिटल क्राउन के साथ लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, पानी में भी नहीं होगी खराब!
- कंफर्म: सात जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M34 5G, बड़ी डिस्प्ले के साथ जंबो बैटरी