AI Summit 2023: 12 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू होगा एआई समिट, पीएम मोदी ने किया इनवाइट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Dec 2023 09:42 AM IST
सार

12 दिसंबर 2023 से नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन 2023 पर वैश्विक साझेदारी (एआई समिट 2023) इवेंट की शुरुआत होने जा रही है। इस इवेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सभी जनता को इनवाइट किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi invites all of you in Global Partnership on Artificial Intelligence Summit 2023
Artificial Intelligence Summit 2023 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    12 दिसंबर 2023 से नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन 2023 पर वैश्विक साझेदारी (एआई समिट 2023) इवेंट की शुरुआत होने जा रही है। इस इवेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सभी जनता को इनवाइट किया है। यह सम्मेलन 12-14 दिसंबर तक चलेगा। 12 दिसंबर को इसकी शुरुआत शाम 5 बजे से होगी।

    उन्होंने अपने एक लिंकडिन पोस्ट के जरिए कहा है कि मैं आप सभी को एक आकर्षक कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहता हूं जो एआई और इनोवेशन में प्रगति का जश्न मनाता है। एआई समिट में दुनिया के करीब 27 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इसमें 150 से अधिक स्पीकर होंगे जो एआई पर अपनी राय रखेंगे। इस इवेंट में 150 से अधिक एआई स्टार्टअप शामिल होंगे और अपने एआई प्रोडक्ट की प्रदर्शनी भी करेंगे।

    विज्ञापन

    पीएम मोदी ने अपनी लिंकडिन प्रोफाइल पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है, 'हम एक बहुत ही दिलचस्प समय अवधि में रह रहे हैं जिसमें इनोवेशन ने उन्हें भी हकीकत में बदल दिया है जिसके बारे में पहले सिर्फ कल्पना ही की जा सकती थी। प्रगति के इस बवंडर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसा क्षेत्र है जहां इसके प्रयोगों का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह क्रांतिकारी तकनीक अब नई पीढ़ी के हाथों में है जो इसे समृद्ध कर रहे हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने आगे कहा कि पिछले 9-10 वर्षों में भारत और उसके नागरिकों ने टेक्नोलॉजी की मदद से एक बहुत ही लंबी छलांग लगाई है। यह कहने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भारत ने कुछ ही वर्षों में इनोवेशन के क्षेत्र में वह हासिल कर लिया है, जिसे हासिल करने में अन्य देशों को एक पीढ़ी लग गई। यह सब इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल भारत में मोबाइल की पहुंच से ही संभव हुआ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें