Imagine Tool: मेटा ने पेश किया नया एआई टूल, सिर्फ बोलने भर से बन जाएंगी मनचाही तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Dec 2023 04:23 PM IST
सार

मेटा ने अपने दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram के लिए एआई का सपोर्ट दिया है जिसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कॉमेंट के लिए एआई जेनरेटेड सजेशन मिलेंगे। फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में reimagine नाम से एक नया फीचर भी आएगा।

विज्ञापन
Meta Brings Standalone Text to Image Generation Tool here how to use
Meta Imagine AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Meta ने एक लंबे इंतजार और टेस्टिंग के बाद अपने नए AI टूल Imagine को लॉन्च कर दिया है। Imagine की मदद से आप कोई भी फोटो या ग्राफिक्स बना सकते हैं। आपको सिर्फ टेक्स्ट लिखना होगा और यह टूल आपको तस्वीरें दे देगा। मेटा का Imagine एक टेक्स्ट टू इमेज टूल है। इसके अलावा Imagine एक स्टैंडअलोन टूल है जिसे अलग से ही इस्तेमाल करना होगा।

    Imagine को इस्तेमाल करने के लिए आपको मेटा की आईडी बनानी होगी। Meta आईडी आप जीमेल, फेसबुक आईडी या फिर इंस्टाग्राम आईडी की मदद से बना सकेंगे। Imagine की लॉन्चिंग फिलहाल अमेरिका में हुई है। अमेरिकन यूजर्स imagine.meta.com से इसे एक्सेस कर सकते हैं। भारत में फिलहाल Imagine को इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Meta ने अपने इस नए टूल Imagine को लेकर कहा है कि फिलहाल इसका वेब वर्जन रिलीज किया गया है लेकिन जब इसे मोबाइल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा तब यह वेब वर्जन से भी अधिक सटीक रिजल्ट देगा। मेटा ने इस टूल की जानकारी अपने एक ब्लॉग में दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें