अपडेट: अब फेसबुक मैसेंजर पर कॉलिंग हुई सुरक्षित, नए अपडेट के साथ मिला एंक्रिप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Dec 2023 05:11 PM IST
सार

Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी जानकारी दी है। मार्क जकरबर्ग ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि फेसबुक मैसेंजर पर कॉल और मैसेज अब डिफॉल्ट रूप से एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होंगे।

विज्ञापन
Messenger call and messages will now be end to end encrypted by default
End-to-End Encryption on Messenger - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक लंबे इंतजार के बाद मेटा ने फेसबुक मैसेंजर के लिए एंड टू एंड एंक्रिप्शन जारी कर दिया है। Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी जानकारी दी है। मार्क जकरबर्ग ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि फेसबुक मैसेंजर पर कॉल और मैसेज अब डिफॉल्ट रूप से एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होंगे।

    इस अपडेट के बाद फेसबुक मैसेंजर एप अब WhatsApp की तरह ही सिक्योरिटी के मामले में सिक्योर हो गया है। फेसबुक मैसेंजर की हेड लोरेडाना क्रिसन ने कहा है कि इस एंक्रिप्शन के बाद मेटा या कोई भी थर्ड पार्टी एप्स मैसेंजर के कॉल या मैसेज को नहीं देख सकेंगे, हालांकि यदि कोई यूजर किसी मैसेज को लेकर शिकायत करता है तो ऐसी स्थिति में उस मैसेज को कंपनी एक्सेस करती है।

    विज्ञापन

    वैसे आपको याद दिला दें कि फेसबुक मैसेंजर में एंक्रिप्शन 2016 से है लेकिन यह डिफॉल्ट रूप से नहीं था। अब नए अपडेट के बाद यह डिफॉल्ट रूप से एंक्रिप्टेड हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Meta ने अपने नए AI टूल Imagine को भी लॉन्च किया है। Imagine की मदद से आप कोई भी फोटो या ग्राफिक्स बना सकते हैं। आपको सिर्फ टेक्स्ट लिखना होगा और यह टूल आपको तस्वीरें दे देगा। मेटा का Imagine एक टेक्स्ट टू इमेज टूल है। इसके अलावा Imagine एक स्टैंडअलोन टूल है जिसे अलग से ही इस्तेमाल करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें